Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsSonu Sood Comes to Aid of Poor Boy from Motipur A Heartwarming Gesture
गरीबी का दंश झेल रहे गरीब को सोनू सूद का सहारा

गरीबी का दंश झेल रहे गरीब को सोनू सूद का सहारा

संक्षेप:

मोतीपुर के मो. गरीब बाबू को बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का सहारा मिला है। सोनू ने गरीब की गरीबी की कहानी सुनकर उसकी मदद करने का फैसला किया है। उन्होंने ट्विटर पर गरीब को गोद लेने की बात कही है। गरीब ने...

Aug 18, 2025 05:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के मोतीपुर निवासी स्व. मो. शकील अंसारी के पुत्र मो. गरीब बाबू को बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का सहारा मिला है। सोनी सूद ने सोशल मीडिया पर उसकी गरीबी की दास्तान सुनकर उसकी मदद करने का फैसला लिया है। सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर मो. गरीब बाबू को गोद लेने की बात कही है। यह मामला रविवार को पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। ‘हिन्दुस्तान की टीम ने रविवार को मोतीपुर पहुंचकर मो. गरीब बाबू से मुलाकात की तथा उसके बारे में पूरी जानकारी ली। इस दौरान उसने कहा कि वह दो भाई एवं दो बहन है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दो बहनें बड़ी हैं, जबकि एक भाई उससे छोटा है। उसका नाम ही मो. गरीब बाबू है। गरीबी के कारण वह मात्र पांचवीं कक्षा तक ही पढ़ सका। उसके बाद पिता का निधन वर्ष 2013 में हो गया। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। उसकी मां हुस्ना बानो मुंबई में रहकर दूसरे के घर काम करती है। वहां से वह जो पैसे भेजती है, उसी से किसी तरह उसका परिवार चल रहा है। पीएम आवास योजना सहित अन्य सरकारी लाभों से आज भी उसका परिवार पूरी तरह वंचित है। उसके मोहल्ले में जाने के लिए अच्छी सड़क भी नहीं है। मोहल्ले में कई सुविधाओं का अभाव है। 14 वर्षीय मो. गरीब की बड़ी बहन शपुन्ना परवीन 18 वर्ष की है। उससे छोटी बहन शमा परवीन 16 वर्ष की व मो. गरीब खुद 14 वर्ष का है। उसका छोटा भाई शफील अंसारी 12 वर्ष का है। बकौल गरीब अभिनेता सोनू सूद ने उसे दोनों भाइयों को पटना में रखकर पढ़ाई कराने का प्रस्ताव दिया था। इस पर गरीब ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ बेनीपुर में ही रहकर पढ़ाई करना चाहता है। उसने कहा कि उसकी मझली बहन भी गरीबी के कारण फुआ के घर पर रहती है। गरीब ने कहा कि सोनू सूद के प्रस्ताव से वह पूरी तरह सहमत नहीं है। अगर उनकी ओर से बेनीपुर में ही रहकर उसकी पढ़ाई की व्यवस्था कर दी जाती है तो वह उस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार कर लेगा।