केमिकल युक्त रंगों से करें परहेज: डॉ. श्रीवास्तव
दरभंगा के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एस के श्रीवास्तव ने होली के बाद चर्म रोग की बढ़ती शिकायतों पर चिंता जताई। उन्होंने सलाह दी कि लोग केमिकल युक्त रंगों से बचें और हर्बल रंगों का उपयोग करें। सूखी होली...
दरभंगा। शहर के प्रख्यात चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एस के श्रीवास्तव ने कहा कि होली के बाद काफी संख्या में लोग चर्म रोग की शिकायत लेकर आते हैं। इससे बचने के लिए रंग और गुलाल की खरीदारी करते कई सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों को केमिकल युक्त रंगों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। ब्रांडेड कंपनियों के रंग खरीदें। इनमें केमिकल नहीं होता है। हर्बल रंग का इस्तेमाल करें तो बेहतर होगा। डॉ.श्रीवास्तव ने कहा कि सूखी होली खेलने से चर्म रोग का खतरा कम रहता है। रंग खेलने से पहले पूरे शरीर पर नारियल तेल या ओलिव ऑयल लगा ले। शरीर के नाजुक अंग जैसे आंख के नीचे, कान, होठ आदि पर वैसलीन लगा लें। बाल में भी तेल लगा लें। ऐसा करने से रंग उनके स्किन पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि काला और हरा रंग से पूरी तरह परहेज करें। कई लोगों को रंग खेलने के बाद शरीर पर खुजली होने लगती है। खुजली या शरीर के नोचने पर कैलामाइन लोशन का इस्तेमाल करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।