Darbhanga News: मदरसे के पास हंगामा करते नशेड़ी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, दरभंगा
Darbhanga News: सिंहवाड़ा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में हंगामा करने और नशापान करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। भरवाड़ा मदरसा के पास सुनील शर्मा हंगामा कर रहे थे, जबकि पनिशल्ला में पुलिस ने शुशील ठाकुर को पकड़ा। जांच में दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Darbhanga News: सिंहवाड़ा, स्थानीय थाना की पुलिस ने छापेमारी कर अलग-अलग जगह से दो नशेड़ियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि भरवाड़ा मदरसा के पास एक युवक नशे की हालत में हल्ला हंगामा कर रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने नशेड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। नशेड़ी सनहपुर बुजुर्ग निवासी सुनील शर्मा बताया गया है। दूसरी ओर पुलिस को सूचना मिली की पनिशल्ला मे पसीखाना के पास कुछ व्यक्ति नशा पान कर रहे है। सुचना के सत्यापन के लिए जब पुलिस पहुंची तो पुलिस बल को देख कर कुछ व्यक्ति भागने लगे। जिसमे से पुलिस ने भरवाड़ा निवासी शुशील ठाकुर को पकड़ लिया।जांच
के दौरान नशे में होने की पुष्टी होते ही दोनों को गिरफ्तार कर गया। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया की इस मामले मे अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

