Darbhanga News: सिंहवाड़ा:भाई की आंख में सगी बहन ने मिर्ची झोंकी

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: सिंहवाड़ा के कटासा गांव में भाई-बहन के बीच विवाद के दौरान बहन ने भाई की आंख में मिर्ची झोंक दी। इसके जवाब में भाई ने बहन को पीटकर जख्मी कर दिया। जख्मी बहन को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि भाई को स्थानीय उपचार मिला। दोनों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Darbhanga News: सिंहवाड़ा:भाई की आंख में सगी बहन ने मिर्ची झोंकी

Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के कटासा गांव मे सगे भाई बहन के बीच हुए विवाद में बहन ने भाई की आंख में मिर्ची झोंक दी। तो भाई ने बहन को पीट-पीट कर जख्मी कर दिया। ज़ख्मी बहन जहाना खातून को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती किया गया है। भाई इमरान नाजीर का स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया। इस मामले मे दोनो भाई बहन ने सिंहवाड़ा थाना में एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपित के घर पर चिपकाया गया इश्तेहारसिंहवाड़ा। पुलिस पर हमला करने के फरार आरोपी प्रदुम्न सहनी के घर लोरिका पहुंचकर सिंहवाड़ा पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार लोरिका गांव में हुई हिंसक घटना के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस दल पर आरोपी ने हमला किया था। इस दौरान उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर चलाए थे। घटना में पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया था। पुलिस दल के कई जवानों को भी चोटें आई थीं। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: सिंहवाड़ा:भाई की आंख में सगी बहन ने मिर्ची झोंकी