अलीनगर: सहरसा से मुख्य शूटर गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

अलीनगर के दसौत गांव में एक वर्ष पूर्व डाकिया पंकज मिश्र की हत्या की नीयत से पप्पू चौधरी ने तीन राउंड गोली चलाई थी। उसे सहरसा जिले के रूपनगर गांव से गिरफ्तार किया गया है। अलीनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अलीनगर: सहरसा से मुख्य शूटर गिरफ्तार

अलीनगर। थाना क्षेत्र दसौत गांव में एक वर्ष पूर्व डाकिया पंकज मिश्र के दरवाजे पर घुसकर हत्या करने की नीयत से तीन राउंड गोली चलाने के मुख्य आरोपित शूटर पप्पू चौधरी को सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के रूपनगर गांव से मंगलवार की शाम को संबंधित थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहां की पुलिस ने अलीनगर थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा को अग्रिम कारवाई के लिए सूचित किया है। थानाध्यक्ष श्री शर्मा के अनुसार गिरफ्तार शूटर के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।