युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
बिरौल के बलरा-सोनपुर गांव के बीच सड़क किनारे एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय राजेंद्र मल्लिक के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब हत्या के मामले की जांच कर रही है।
बिरौल। बिरौल-गंडौल मुख्य सड़क एस एच 17 स्थित बलरा-सोनपुर गांव के बीच बुधवार को सड़क किनारे एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते शव को देखने के लिए आस-पड़ोस के कई गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों एवं सोशल मीडिया के माध्यम पहचान कराने के प्रयास पर शाम के करीब पांच बजे शव की पहचान थाना पर पहुंचकर उसके परिजनों ने किया।
मृतक की माता बलिया गांव निवासी मुन्नी देवी एवं उनके पत्नी कंचन देवी ने मृतक की पहचान 22 वर्षीय राजेंद्र मल्लिक के रूप में की। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार को 11 दिन से घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। रात में घर वापस नहीं आया। पुलिस ने जांच के दौरान शव के गले में गमछा का फंदा जैसा लगा हुआ एवं पेट पर धारदार नुकीले हथियार से चार जगह वार किया जैसा पाया है। जानकारी के अनुसार दिन के करीब 12 बजे सोनपुर गांव के समीप हाईवे पर एक बाइक सवार ने पेशाब करने के लिए सड़क किनारे गया, तभी लाश को देखा। इसके बाद लोगों के बीच घटनास्थल पर जुट गई। ग्रामीणों के इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी एवं थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने दलबल के साथ पहुंचकर लाश को बारीकी से जांच किया। एसडीपीओ ने बताया कि लाश के गले में गमछा से फंदा जैसा लगाया पाया गया है। मृतक के पेट पर धारदार नुकीले हथियार से चार जगह वार किया गया पाया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृश्या पुलिस हत्या का मामला का जांच कर रहा है। आगे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मामले का खुलासा होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




