गंभीर रूप से झुलसे युवक को कराया गया भर्ती

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

दरभंगा में एक युवक गंभीर रूप से झुलसकर इधर-उधर भटक रहा था। किसी ने उसकी मदद की और उसे इमरजेंसी विभाग तक पहुंचाया। सुरक्षा गार्डों ने उसकी स्थिति को देखकर तुरंत इलाज की व्यवस्था की। युवक का नाम सनोज यादव है, और उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

गंभीर रूप से झुलसे युवक को कराया गया भर्ती

संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के सर्जरी विभाग परिसर में मंगलवार की दोपहर गंभीर रूप से झुलसा एक युवक इधर-उधर भटक रहा था। चिलचिलाती धूप से पीड़ा लगातार बढ़ रही थी। जख्म पर असहनीय जलन होने से वह लगातार अजीब हरकत कर रहा था। कड़ी धूप में भटक रहे युवक की सुधि कोई नहीं ले रहा था। इस दौरान एक बुद्धिजीवी ने हिम्मत जुटाते हुए युवक को इमरजेंसी विभाग का रास्ता दिखाते हुए रैंप से वहां तक पहुंचने का सुझाव दिया। लड़खड़ाते हुए गंभीर रूप से झुलसा युवक किसी तरह इमरजेंसी विभाग तक पहुंचा। इस हालत में उसे वहां खड़ा देख लोग चौंक गए।

सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर महेश सिंह और सुरक्षा गार्ड संतोष झा ने अविलंब उसकी सुधि ली। उसे एडमिट कराने के बाद उनकी मदद से इलाज के लिए उसे सभी सरकारी सुविधाएं मिली उपलब्ध कराई गईं।इसके बाद उसके परिजनों की तलाश शुरू हुई। किसी ने बताया कि उसे कोई पुलिस वाला वहां तक छोड़ गया है। बताया जाता है कि काफी पूछताछ के बाद युवक ने एक व्यक्ति का फोन नंबर दिया। फोन पर उसकी फोटो भेजने के बाद उधर से बताया गया कि वे सहरसा जिला से बोल रहे हैं। युवक का नाम सनोज यादव है। वह रामविलास यादव का पुत्र है। वह दरभंगा कैसे पहुंचा और वह इतने गंभीर रूप से कैसे झुलस गया, ये वे कह नहीं सकते है। उन्होंने कहा कि वे ट्रेन पकड़कर दरभंगा पहुंचेंगे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।