आंधी-पानी से बिरौल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति हुई ठप
Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
शिव कुमार खर्गा, बिरौल में तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली सेवा बाधित हो गई। तेज हवा से पेड़ और बिजली के तार टूट गए। बिजली विभाग ने 6 से 7 घंटे की मेहनत के बाद आपूर्ति बहाल की, जिसमें लोकल फीडर में सुबह 9:00 बजे, सिसौनी फीडर में 10:00 बजे और राजवा-ग्यारी फीडर में 11:00 बजे बिजली आई।

शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की अहले सुबह आई तेज आंधी व बारिश के कारण बिजली सेवा पूरी तरह बाधित हो गई। तेज हवा से जगह-जगह पेड़ और बिजली के तार टूटकर गिर गए, जिससे सभी फीडर ठप पड़ गए। बिजली विभाग से मिले रिपोर्ट के अनुसार करीब 6 से7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल हुई। लोकल फीडर में सुबह 9:00 बजे, सिसौनी फीडर में सुबह 10:00 बजे बिजली लौटी। राजवा-ग्यारी फीडर में सबसे देर से दिन में 11:00 बजे आपूर्ति शुरू हो सकी।
ये भी पढ़ें:तेज आंधी व बारिश से धोरैया व रजौन में क्षति
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


