केवटी प्रखंड क्षेत्र में आंधी व पानी से क्षति
Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
केवटी में सोमवार रात आई तेज आंधी और वर्षा ने जनजीवन को प्रभावित किया। कई जगहों पर बिजली के पोल टूट गए और ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिर गए। कर्मी मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं। कुछ स्थानों पर बिजली सेवा बहाल हो गई है, जबकि अन्य जगहों पर काम जारी है।

शेष नारायण झा,केवटी। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की रात आई तेज आंधी, वर्षा एवं हल्की ओलावृष्टि ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जगह-जगह बिजली के पोल टूटकर गिरने, तार और ट्रांसफार्मर पर पेड गिरने से बिजली बाधित हो गई है। इस दौरान छतवन, लहवार, खिरमा, दड़िमा मोहन पुर ,वनवारी तथा डूमरी आदि जगहों पर हुए क्षतिग्रस्त तार और पोल को कर्मी मरम्मत करने में जुटे है। समचार लिखे जाने तक कई जगहों पर बिजली सेवा बहाल हो गई है। जबकि कुछ जगहों पर अभीतक काम चल रहा है।
ये भी पढ़ें:तेज आंधी व बारिश से धोरैया व रजौन में क्षति
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


