बेनीपुर में बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग रहे परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

तेज आंधी और बारिश से बेनीपुर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर पेड़ टूटने से सड़कें बाधित हुईं और घरों को भी नुकसान पहुंचा। 29 अप्रैल को आए तूफान से फसलों को भी क्षति हुई। अधिकारियों ने बिजली बहाल करने के लिए प्रयास किए।

बेनीपुर में बिजली आपूर्ति ठप  रहने से लोग रहे परेशान

विजय राय,बेनीपुर। तेज आंधी, बादल गरजने से शहर एवं ग्रामीण बेनीपुर बिजली आपूर्ति गुरुवार की शाम ठप तक रहा, जिसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह-जगह पेड़ की मोटी-मोटी डाली टूटने से सड़क पर आवागमन भी बाधित रहा। पोहद्दी, जरिसो आदि जगहों पर घर का छप्पर उड़ गया। विनाशकारी तूफान, बारिश व ओला से काफी क्षति हुई है। बेनीपुर इलाका में गत 29 अप्रैल की शाम करीब 8 बजे अचानक आंधी आने के साथ बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गंगवाड़ा-बेनीपुर, पंडौल-हरिपुर 33 लाइन में भारी क्षति होने की जानकारी मिली है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक पीएसएस बेनीपुर-बहेड़ा-गंगवाड़ा ग्रिड पावर स्टेशन के बीच एक दर्जन पोल का इंसुलेटर पंचर हो गई है।

पोल का दर्जनों ब्रैकेट एवं पोल क्षतिग्रस्त हो गई है। हरिपुर पीएसएस से पंडौल ग्रिड स्टेशन के बीच में कई जगह पोल, ब्राईकेट, क्षतिग्रस्त हुआ और इंसुलेटर पंचर हो गई। पंडौल ग्रिड के पास डीपी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा 11 हजार केवी तथा एलटी लाइन में तूफान ने काफी क्षति पहुंचाई है। बिजली आपूर्ति बहाल करवाने के लिए कार्यपालक अभियंता अमोद कुमार के नेतृत्व में शहरी एवं ग्रामीण जेई राजीव कुमार, ब्रजेश कुमार एसडीओ मोनेलाल, लाइनमैन आदि विद्युत कर्मी लाइन गड़बड़ी तलाश कर मरम्मत की। 30 अप्रैल को 5 बजे तक गंगवाड़ा से बेनीपुर, बहेड़ा पीएसएस लाइन लाया गया। ईई ने बताया कि 33, 11 एवं एलटी लाइन में विभाग को बड़ी क्षति हुई है। इसका आकलन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अथक प्रयास से ग्रिड से पीएसएस में बिजली पहुंचाई गई है। 11 हजार एवं एलटी क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कार्य के लिए टीम को लगा दिया गया। ओलावृष्टि व तूफान से आम एवं लीची की फसल चौपट हो गई है। बगिया में टीकला एवं लीची का बिस्तर बन गया है।पोहद्दी व जरिसो गांव में पवन सहनी, दशरथ सहनी, छोटू सहनी, मोहित मुखिया, शंभू सहनी का घर क्षतिग्रस्त हो गया है। अंचल प्रशासन को इसकी जानकारी दी है। बहेड़ा-सकरी, बहेड़ा-झंझारपुर,धरौड़ा-मायापुर-उदय, बहेड़ा-कटवासा, बेनीपुर-शिवनगर, बेनीपुर-मनीगाछी एवं अचलपुर गांव मार्ग में पेड़ की डाली टूटकर सड़क पर गिरने की वजह से आवागमन भी प्रभावित हुई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।