तारडीह:आंधी से दर्जनों घर हुए क्षत-विक्षत
Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
तारडीह में 25 मई की रात आए तूफान और बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। कई गांवों के घर क्षतिग्रस्त हो गए और सड़कें बाधित रहीं। हालांकि, कोई गंभीर घटना नहीं हुई। किसान अनिल पौदार ने बताया कि लोगों में भारी अफरातफरी मची हुई है।

तारडीह। प्रखंड में 25 मई की रात आयी भीषण आंधी-तूफान एवं मुसलाधार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया। आंधी के कारण पोखर भिण्डा, लगमा, पुतई, बैका सहित कई गांवों में फूस एवं करकट के दर्जनों घर क्षत-विक्षत हो गये। कई जगह सड़क पर पेड़ गिर जाने से दिनभर यातायात बाधित रही। हालांकि इस दौरान कही से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। किसान अनिल पौदार बताते हैं कि आंधी-तूफान से लोगों में भारी अफरातफरी मची हुई है।
ये भी पढ़ें:तूफान के साथ आई बारिश से नुकसान : स्टेट हाईवे पर गिरे पौधे, घंटों बत्ती गुल, किसानों को चिंता
ये भी पढ़ें:तूफान के साथ आई बारिश से नुकसान : स्टेट हाईवे पर गिरे पौधे, घंटों बत्ती गुल, किसानों को चिंता
ये भी पढ़ें:तेज आंधी व बारिश से धोरैया व रजौन में क्षति
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


