सड़क पर पेड़ गिरने से लगा जाम
बिरौल में बुधवार की शाम तेज आंधी और बारिश के कारण सड़क पर पेड़ गिर गया, जिससे बिरौल-शिवनगर सड़क जाम हो गई। बिजली की सेवा प्रभावित हुई और किसान फसलों के नुकसान की आशंका जता रहे हैं। आम के बगीचों और मक्का की फसल को भी नुकसान हुआ है।

बिरौल। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की देर शाम तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश से सड़क पर पेड़ गिर गया जिससे बिरौल -शिवनगर सड़क जाम हो गया। बिजली की तार पर कई जगह टहनी गिर गया जिससे बिजली सेवा बाधित हो गई है। देर रात तक बिजली विभाग के कर्मी मरम्मत में जुटे रहे। आंधी से आम के बगीचों में काफी नुकसान हुआ। पेड़ों से कच्चे आम टूटकर गिर गए। खेतों में लगी मक्का की फसल हवा से गिर गई। सब्जी की तैयार फसलें भी तेज हवा व बारिश नुकसान पहुंचाई है।सब्जी उत्पादक किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। किसानों ने बताया कि मक्का में दाना भरने का समय है।
आम उत्पादकों का कहना है कि 30 फीसदी तक टिकोला गिर गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


