आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से हुआ नुकसान

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

शैलेन्द्र कुमार, दरभंगा/सिंहवाड़ा, हिटी। जिले में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। आम व लीची की फसल को नुकसान और मूंग के खेत में जलजमाव से पौधों के सूखने की आशंका है। आवागमन बाधित हो गया और बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से हुआ नुकसान

शैलेन्द्र कुमार,दरभंगा/सिंहवाड़ा, हिटी। जिले में शुक्रवार की शाम तेज आंधी-बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों को बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। आंधी व ओलावृष्टि से आम व लीची की फसल को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, मूंग के खेत में जलजमाव से पौधों के सूखने की आशंका बढ़ गई है। सड़कों पर जलजमाव होने से आवागमन बाधित हो गया। तेज हवा में कई सड़कों पर बिजली तार पर पेड़ की डालियां गिरने से जहां आवागमन बाधत हुआ है, वहीं बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम करीब छह बजे तेज आंधी और बारिश से जगह-जगह पेड़ों की डाली टूटकर सड़कों पर गिरने से आवागमन बाधित हो गया। वहीं, आम और लीची की फसल नष्ट हो गई है। एकाएक शुरू हुई ओलावृष्टि को देखते हुए भरवाड़ा बाजार में अस्थाई दुकान लगाए बैठे दर्जनों कारोबारी दुकान छोड़कर आसपास जाकर छुप गए। बाजार में सन्नाटा पसर गया। आंधी शुरू होते ही विद्युत आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र में अंधेरा पसर गया。

आंधी एवं ओलावृष्टि का असर

आंधी एवं ओलावृष्टि से आम एवं लीची की फसल को भारी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि के कारण मूंग के खेत में जलजमाव से पौधे सूखने की आशंका बढ़ गई है। सिमरी-तारालाही पथ पर सिमरी, गोविंदपुर, बसतवाड़ा, माधोपुर बनौली, केलवागाछी हरिचंदा आदि जगहों पर सड़क पर लगभग दो फीट जलजमाव होने से आवागमन बाधित हो गया। वहीं, अतरबेल-भरवाड़ा पथ एवं अतरबेल-बिशनपुर पथ पर जगह-जगह जलजमाव हो गया है। ग्रामीण सड़कों पर जलजमाव से लोगों का आना-जाना कठिन हो गया। दुकानदारों ने बताया कि बार-बार संध्या के समय हो रही तेज आंधी एवं बारिश से कारोबार प्रभावित हुआ है। किसानों ने बताया कि आंधी एवं बारिश के कारण आम एवं लीची की फसल तबाह हो गयी है। जलजमाव से मूंग के पौधे भी प्रभावित हुए हैं।

सब्जी के खेतों में जलजमाव

केवटी। शुक्रवार की शाम आंधी और वर्षा से जगह-जगह बिजली के तार क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप हो गई है। आंधीसे आम के टिकोले की बर्बादी हुई है। मूंग तथा सब्जी के खेतों में वर्षा का पानी लगने से फसल प्रभावित हुई है।

सामान्य प्रश्न

दरभंगा जिले में किस प्रकार के मौसम से फसलों को नुकसान हुआ?
दरभंगा जिले में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।