Darbhanga News: जाले:स्पीड ब्रेकर के पास बाइक फिसली, तीन लोग जख्मी

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: नगर परिषद के वार्ड संख्या 13 में एक बाइक दुर्घटना में दो सफाईकर्मी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी हादसे के बाद लगभग 25 मिनट तक सड़क पर पड़े रहे। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, और गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर किया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी देर से मिली।

Darbhanga News: जाले:स्पीड ब्रेकर के पास बाइक फिसली, तीन लोग जख्मी

Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। नगर परिषद, जाले क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 में सोमवार को स्पीड ब्रेकर के समीप फिसलकर एक बाइक के सड़क पर गिर जाने से दो सफाईकर्मी सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों की पहचान नगर परिषद के सफाईकर्मी वार्ड संख्या 11 निवासी दीपक राय एवं वार्ड संख्या 17 निवासी चंदन राम के साथ साथ वार्ड संख्या 11 निवासी युवक शंकर राय के रूप में हुई है। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर खेसर की ओर से कर्बला पोखर होते हुए जाले बाजार आ रहे थे। वार्ड संख्या 13 में स्पीड ब्रेकर के पास अचानक बाइक के फिसल जाने से संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिर पड़े।

दुर्घटना के बाद सभी जख्मी लगभग 25 मिनट तक सड़क पर ही पड़े रहे। सभी इलाज के लिए छटपटाते रहे। लोग सड़क और छत से ज़ख्मियों का मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाते रहे, लेकिन तीनों जख्मियों को दुर्घटनास्थल से बगल के सीएचसी में पहुंचाने की कोई कवायद नहीं की। देर से घटना की सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही जाले थाना की डायल-112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। चौकीदार रवि कुमार उर्फ राजा और क्यूआरटी के अवधेश कुमार के सहयोग से तीनों जख्मियों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सभापति प्रतिनिधि पवन कुमार मेहता स्थानीय सीएचसी पहुंचकर जख्मियों की सुधि ली । नगर परिषद के सुपरवाइजर विक्रम कुमार, रवि कुमार एवं जेसीबी चालक अर्जुन कुमार सभी जख्मियों को डीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: जाले:स्पीड ब्रेकर के पास बाइक फिसली, तीन लोग जख्मी