पर्यावरण का उपयोग करें, शोषण नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

दरभंगा के लनामिवि में समाजशास्त्र विभाग द्वारा 'इको इंजाइटी और समाज' विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. प्रियंका राय ने पर्यावरण और समाज पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इको इंजाइटी व्यक्तिगत स्तर पर भारी होती है, लेकिन इसे साझा करने से समाज को जोड़ा जा सकता है।

पर्यावरण का उपयोग करें, शोषण नहीं

राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि के स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विभाग में इको इंजाइटी और समाज विषय पर सेमिनार का आयोजन विभागाध्यक्ष सह संकायाध्यक्ष प्रो. ध्रुव कुमार की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य वक्ता दर्शनशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. प्रियंका राय ने पर्यावरण, चिंता और समाज पर चर्चा की। कहा कि पर्यावरण से संबंधित ऐसी चीजें जो ये दिखाती हैं कि अब हमारा भविष्य सुरक्षित नहीं है, इको इंजाइटी है। बताया गया कि इको इंजाइटी व्यक्तिगत स्तर पर भारी लगती है, लेकिन साझा किया जाए तो यह समाज को जोड़ने का काम करती है। संस्कृत विभाग की डॉ. ममता स्नेही ने कहा कि प्रकृति का जितना उपभोग किया जा रहा है, उतना रिटर्न भी करना चाहिए तथा पर्यावरण का उपयोग करें, लेकिन शोषण नहीं करें।विभागाध्यक्ष

प्रो. कुमार ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के लिए जागरूक होना होगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रमोद गांधी ने, स्वागत डॉ. लक्ष्मी कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राफिया काजिम ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सुनीता कुमारी सहित विभागीय शिक्षक, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।