कमतौल में 19 अप्रैल को होगा साइंस ओलंपियाड
कमतौल में 19 अप्रैल को राम विनय शाही एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा साइंस ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जाले और बिस्फी प्रखंड के 10वीं बोर्ड परीक्षा के छात्र भाग ले सकेंगे। कुल 1.50 लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे, जिसमें प्रथम स्थान पर 20 हजार रुपये शामिल हैं।

कमतौल। राम विनय शाही एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में जेएम उच्च माध्यमिक विद्यालय, कमतौल में आगामी 19 अप्रैल को साइंस ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जबकि 20 अप्रैल को पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इस प्रतियोगिता में जाले एवं बिस्फी प्रखंड के वर्ष 2026 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम पांच बच्चों का चयन किया जाएगा। ओलंपियाड के लिए कुल 1.50 लाख रुपये के पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 20 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर आने वाले दो को 15-15 हजार रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पांच छात्र-छात्राओं को 10-10 हजार रुपये तथा 10 छात्र-छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये की सांत्वना राशि दी जाएगी।सोसाइटी
के अध्यक्ष आरवी शाही ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने जानकारी दी कि जाले एवं बिस्फी प्रखंड के लगभग 50 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर इस पहल में सहयोग का अनुरोध किया गया है, ताकि क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाया जा सके। उन्होंने इसे शिक्षकों द्वारा किए जा रहे राष्ट्र निर्माण के कार्य में छोटा लेकिन महत्वपूर्ण योगदान बताया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम कौशल कुमार विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


