Darbhanga News: बिरौल:जिला टॉपर छात्राओं को किया गया सम्मानित

हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

Darbhanga News: बिरौल के ओंकार उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में 2026 के मैट्रिक में द्वितीय स्थान पाने वाली कंचन कुमारी और तृतीय स्थान पाने वाली खालिदा परवीन को 5100 रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। विधायक सुजीत कुमार ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Darbhanga News: बिरौल:जिला टॉपर छात्राओं को किया गया सम्मानित

Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड स्थित प्लस टू ओंकार उच्च विद्यालय, सुपौल बाजार के सभागार में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। समारोह में वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करने ओंकार उच्च विद्यालय की छात्रा कंचन कुमारी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली गौड़ाबौराम के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सन्कनहैय की छात्रा खालिदा परवीन को 5100-5100 रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार स्वयंसेवी संस्था की ओर से दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुजीत कुमार ने दोनों छात्राओं को चेक प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों का जिला टॉप करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक के अलावा संस्था के निदेशक केके मिश्रा, समाजसेवी गणेश झा, बलराम टेकड़ीवाल, एचएम डॉ. फरोज आलम एवं प्लस टू आसी की एचएम दीपमाला ने किया। कार्यक्रम का संचालन अजय बिरौलिया ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: बिरौल:जिला टॉपर छात्राओं को किया गया सम्मानित