तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य पर अविलंब लगे रोक

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

गंगासागर, दिग्घी व हराही समेत दरभंगा शहर और जिले के अन्य तालाबों एवं वेटलैंड्स की सुरक्षा और संरक्षण के लिए तालाब बचाओ अभियान की ओर से गुरुवार को शहर में शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली गयी। पदयात्रा गंगासागर तालाब किनारे से शुरू होकर लहेरियासराय धरना स्थल तक गयी।

तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य पर अविलंब लगे रोक

बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। गंगासागर, दिग्घी व हराही समेत दरभंगा शहर और जिले के अन्य तालाबों एवं वेटलैंड्स की सुरक्षा और संरक्षण के लिए तालाब बचाओ अभियान की ओर से गुरुवार को शहर में शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली गयी। पदयात्रा गंगासागर तालाब किनारे से शुरू होकर लहेरियासराय धरना स्थल तक गयी।

पदयात्रा का आयोजन

पदयात्रा की शुरुआत पटना हाईकोर्ट की अधिवक्ता मंजू झा, राम नारायण झा, उमेश राय, रवि के पटवा, धीरेंद्र कुमार झा, डॉ. विद्या नाथ झा व नारायण मंडल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संगठन के आलावा छात्र और महिलाओं ने भाग लिया। धरना स्थल पर एक सभा भी हुई। सभा को छात्र नेता दिलीप कुमार, वामपंथी नेता धीरेंद्र कुमार झा, बैद्यनाथ यादव, आरके दत्ता, शारदा नंद चौधरी, स्वयंसेवी संस्था संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पासवान, डॉ. अशोक कुमार सिंह, अर्चना जायसवाल, जयशंकर गुप्ता, इंदिरा कुमारी, किसान नेता योगेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन अजीत कुमार मिश्र, डॉ. अमर जी कुमार, अभिषेक झा, विजय सक्सेना और तासीम नवाब कर रहे थे। इस कार्यक्रम के बाद तालाब बचाओ अभियान के संयोजक नारायण जी चौधरी के नेतृत्व में एक ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि तालाब बचाओ अभियान 2013 से अपनी अन्य मांगों के अलावा इन तीन एतिहासिक झीलों के पारदर्शी सीमांकन का लगातार अनुरोध करता रहा है, पर यह अब तक नहीं हो सका है। बुडको ‌की ओर से अभी जिस तरह से झीलों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, वह वेटलैंड्स रूल्स 2017 और इन्डिकेटिव गाइडलाइन्स का खुला उल्लंघन है।

जल और पर्यावरण से संबंधित कानून

साथ ही जल और पर्यावरण से संबंधित कानून की भी पूर्णतः उपेक्षा है। यह सर्वोच्च न्यायालय और पटना उच्च न्यायलय के आदेश का भी उल्लंघन है। इस संबंध में नेशनल ग्रीन ब्यूनल के आदेश का भी अनुपालन नहीं किया जा रहा है।

संगठन की मांगें

संगठन ने कहा है कि एक तरफ बुडको गाइडलाइन्स का खुला उल्लंघन कर हमारे एतिहासिक झीलों की हत्या कर रहा है और दूसरी तरफ हमारे अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौन बने हुए हैं। पदयात्रा में अविनाश भास्कर, प्रकाश बंधु, बैद्यनाथ भगत, मनोहर झा, माधव मंडल, दिलीप मंडल, राज कुमार, संजय श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, महेश यादव, गोपाल पासवान, कुमार शुभम, अनीश कुमार, सुमन कुमार, प्रिंस कुमार, छोटे कुमार, आशुतोष कुमार, बिनोद यादव, श्रेया कुमारी, पल्लवी कुमारी, शोभा शुक्ला, अंकित चौधरी, धनंजय कुमार आदि थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तालाब बचाओ अभियान का उद्देश्य क्या है?
तालाब बचाओ अभियान का उद्देश्य दरभंगा शहर और जिले के तालाबों एवं वेटलैंड्स की सुरक्षा और संरक्षण करना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।