संस्कृत विवि की परीक्षाएं 15 केंद्रों पर शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

दरभंगा में संस्कृत विश्वविद्यालय की आचार्य और शास्त्री की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 15 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें 7000 से अधिक छात्र शामिल हैं। कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा 16 मई तक चलेगी।

संस्कृत विवि की परीक्षाएं 15 केंद्रों पर शुरू

राजीव रंजन झा,दरभंगा। संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य व शास्त्री के विभिन्न सत्रों समेत उपशास्त्री की परीक्षा गुरुवार से दो पालियों में शुरू हो गयी। प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में 15 केंद्रों पर यह परीक्षा संचालित हो रही है। पीआरओ निशिकांत ने बताया कि विवि मुख्यालय में भी शिक्षा शास्त्र विभाग एवं रमेश्वर लता संस्कृत कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां कुल 1037 बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय ने परीक्षा के पहले दिन शिक्षा शास्त्र विभाग केंद्र का औचक निरीक्षण किया एवं जरूरी निर्देश भी दिए। मौके पर केंद्राधीक्षक डॉ. घनश्याम मिश्र व नोडल पदाधिकारी डॉ. रामसेवक झा भी मौजूद थे।परीक्षा

नियंत्रक डॉ. ध्रुव मिश्र ने कहा कि आचार्य द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2023-25, चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2022-24, शास्त्री चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-27, द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2024-28, प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29, आचार्य प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-27, उपशास्त्री सत्र 2024-26 (शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2023-27, आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2021-23, आचार्य तृतीय सेमेस्टर सत्र 2022-24 एवं आचार्य द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2022-24 पूर्वर्ती छात्र) की परीक्षा 16 मई तक चलेगी। उन्होंने बताया कि सात हजार से अधिक बच्चे परीक्षा में शामिल हुए हैं। बता दें कि दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, छपरा, चंपारण, गया, पटना, भोजपुर, भागलपुर, गोपालगंज, समस्तीपुर, सहरसा समेत अररिया के संस्कृत कॉलेजों में परीक्षा ली जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।