Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsSamastipur MP Shambhavi Highlights Importance of Education at Prof Umakant Chaudhary s 93rd Birth Anniversary
अव्वल आए छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

अव्वल आए छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

संक्षेप:

समस्तीपुर सांसद शांभवी ने कहा कि शिक्षा समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रो. उमाकांत चौधरी की 93वीं जयंती पर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों को सम्मानित किया गया, जिसमें विभिन्न पुरस्कारों के साथ छात्र-छात्राओं को उनकी मेहनत के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Jan 09, 2026 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

हायाघाट। समस्तीपुर सांसद शांभवी ने कहाजीवन में शिक्षा का अहम स्थान है। समाज के निर्माण में शैक्षणिक स्तर का ऊंचा होना आवश्यक है। उमा बाबू व्याख्याता होने के साथ कुशल समाजसेवी तथा बहुआयामी व्यक्तित्व के सुलझे हुए राजनेता भी थे। वे ईमानदारी व सादगी की प्रतिमूर्ति थे। ये बातें उन्होंने मिथिला के चर्चित शिक्षाविद, समता पार्टी के संस्थापक सदस्य व जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. उमाकांत चौधरी की 93वीं जयंती पर हायाघाट प्रखंड के विशनपुर स्थित उनके पैतृक गांव में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिशनपुर में आयोजित कार्यक्रम में कही। कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने कहा कि पूर्वजों को याद करने के लिए इतनी संख्या में जुटना बहुत बड़ी बात है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह दर्शाता है कि उनका व्यक्तित्व कितना बड़ा था। स्थानीय समाजसेवी रमेश नारायण चौधरी की अध्यक्षता तथा प्लस टू की शिक्षिका पूजा प्रियदर्शिनी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. उमाकांत चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में मैट्रिक की परीक्षा में बेनीपुर एवं हायाघाट पुराने विस क्षेत्र में पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया गया। पहला स्थान लाने वाले को 10 हजार, दूसरा स्थान लाने वाले को सात हजार तथा तीसरा स्थान लाने वाले को पांच हजार रुपये के चेक के साथ प्रशस्ति पत्र भी सौंपा गया। इस क्रम में प्लस टू देव नारायण उच्च विद्यालय पंचोभ के छात्र रत्नेश कुमार को उमाकांत-तारा सम्मान, दूसरा स्थान लाने वाले उच्च विद्यालय गोढ़ियारी की छात्रा सादिया नसीम को जगदीश केवल सम्मान तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्लस टू महंत कर्ण उच्च विद्यायल हायाघाट के लव कुमार को किशोर सम्मान दिया गया।