एक दर्जन से अधिक थानाध्यक्षों का वेतन रोका गया
वहीं कांडों के निष्पादन में कमी और लंबित कांडों की संख्या 3 गुना से ज्यादा होने के कारण 14 थानाध्यक्षों को सुधार लाने के लिए सख्त चेतावनी दी है।

लहेरियासराय। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने मई माह की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन अपने कार्यालय में किया। उन्होंने हिंदी शाखा कार्यालय में वर्ष 2025 के समर्पित आरोप पत्र के कोर्ट रिसीविंग की संख्या कम जमा करने के कारण 15 थानाध्यक्षों के वेतन पर रोक लगा दी है। वहीं कांडों के निष्पादन में कमी और लंबित कांडों की संख्या 3 गुना से ज्यादा होने के कारण 14 थानाध्यक्षों को सुधार लाने के लिए सख्त चेतावनी दी है। वेतन बंद होने वाले में लहेरियासराय थानाध्यक्ष, नगर थानाध्यक्ष, विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष, सदर थानाध्यक्ष, सोनकी थानाध्यक्ष, बहादुरपुर थानाध्यक्ष, पतोर थानाध्यक्ष, विशनपुर थानाध्यक्ष, मोरो थानाध्यक्ष, केवटी थानाध्यक्ष, सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष, बहेड़ा थानाध्यक्ष, बहेड़ी थानाध्यक्ष, बिरौल थानाध्यक्ष व घनश्यामपुर थानाध्यक्ष शामिल हैं।
वही लंबित कांडों की संख्या ज्यादा होने के कारण बहेड़ा थानाध्यक्ष, बहेड़ी थानाध्यक्ष, लहेरियासराय थानाध्यक्ष, सदर थानाध्यक्ष, विश्वविद्याल थानाध्यक्ष, बहादुरपुर थानाध्यक्ष, केवटी थानाध्यक्ष, बिरौल थानाध्यक्ष, कमतौल थानाध्यक्ष, सिमरी थानाध्यक्ष, हायाघाट थानाध्यक्ष, घनश्यामपुर थानाध्यक्ष, मब्बी थानाध्यक्ष व विशनपुर थानाध्यक्ष को सख्त चेतावनी दी गई है। उन्होंने थानावार पूर्व से लंबित कांड, मई माह में प्रतिवेदित कांड, मई माह में निष्पादित कांडों की शीर्षवार समीक्षा की। खासकर हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या आदि की समीक्षा की। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था संधारण पर विस्तृत चर्चा की गई। इसम्मन वारंट, इश्तेहार व कुर्की के निष्पादन में वृद्धि लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। नारकोटिक्स पदार्थ ड्रग्स नशीली दवाई इत्यादि पदार्थों की बिक्री रोकने एवं रोकथाम के लिए सख्त निर्देश दिए। कांडों की समीक्षा कर उसके निष्पादन में वृद्धि के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। सभी थानाध्यक्षों को सक्रिय अपराधकर्मियों का नाम पता व उनके द्वारा किए गए अपराधों का विवरण गुंडा पंजी में अद्यतन करने का निर्देश दिये। ई-साक्ष्य ऐप पर सभी महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित वीडियो को नियमानुसार अपलोड करने का निर्देश दिये। शराब बंदी नियमों को उल्लंघन करने वाले व शराब तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने व आए दिन हो रहे चोरी पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिये गए। अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन गश्ती व अभियान चलाये जाने का निर्देश दिये। साथ ही साथ वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनते हुए इसके निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। इस अपराध गोष्ठी में नगर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सह-साइबर थानाध्यक्ष, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष व सभी शाखा प्रभारी उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


