आपसी प्रेम और सौहार्द्र का प्रतीक है होली: रविशंकर

Mar 02, 2026 01:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें स्वयंसेवकों ने व्यायाम, योग और सामूहिक खेलों का प्रदर्शन किया। समारोह में अतिथियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। मुख्य वक्ता रवि शंकर ने होली को सामाजिक समरसता और प्रेम का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता भी शामिल हुए।

आपसी प्रेम और सौहार्द्र का प्रतीक है होली: रविशंकर

दरभंगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को शाखा संगम सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर इकाइयों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। शाखा संगम के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने व्यायाम, दंड, नियुद्ध, योग एवं सामूहिक खेलों का प्रदर्शन किया। इसके बाद होली मिलन समारोह में सभी उपस्थित स्वयंसेवकों एवं अतिथियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पारंपरिक फाग गीतों और होली के रंगों से वातावरण पूर्णत: उल्लासमय एवं आनंदमय बन गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तर बिहार के प्रांत प्रचारक रवि शंकर ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम, सौहार्द वसद्भाव का महान प्रतीक है।

इस अवसर पर विभाग संघचालक अजीत सिंह, नगर संघचालक दिनेश मिश्र, राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, विभाग कार्यवाह सनोज नायक, नगर कार्यवाह राजीव झा, अविनाश कुमार, तरुण कुमार, दिलीप झा, रुद्रनायारण मंडल, सुभाष कुमार, विजय कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।