Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsRobbery Attempt in Kumharouli Local Man Arrested After Thwarted Burglary
चोरी कर भाग रहे चोर को पकड़ पुलिस को सौंपा

चोरी कर भाग रहे चोर को पकड़ पुलिस को सौंपा

संक्षेप:

कुम्हरौली में रामनाथ यादव ने अपने गांव के मो. सितारे और मो. चमन के खिलाफ चोरी और लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है कि ये दोनों भाई पिस्टल और धारदार हथियारों से लैस होकर घर में घुसे और कीमती सामान...

Sep 07, 2025 01:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

कमतौल। कुम्हरौली रामनाथ यादव ने अपने ही गांव के मो. सितारे, मो. चमन एवं तीन अज्ञात के विरुद्ध गलत नीयत से घर में घुसकर चोरी व लूटपाट करने की प्राथमिकी बीते शुक्रवार को कमतौल थाने में दर्ज करायी है। साथ ही मो. सितारे को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। आरोप लगाया है कि उपरोक्त दोनों भाई तीन लोगों के साथ पिस्टल एवं धारदार हथियार आदि से लैस होकर उसके घर में घुसे। फिर नगद दो हजार रुपये एवं 10 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने एवं कीमती कपड़े चोरी कर ले जा रहे थे। तभी हलचल सुनकर मेरी नींद टूटी और मैंने उपरोक्त नामजदों को देखा तो शोर मचाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोगों को जुटते देख सभी भागने लगे और मो. सितारे ने खुद को घिरता देख पिस्टल एवं लुटे हुए सामान को मो. चमन के हवाले कर दिया। इसे लेकर वह अज्ञात के साथ हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गया, लेकिन मो. सितारे पकड़ा गया। भगाने के क्रम में मो. सितारे को चोट भी लगी।