
डीएमसीएच: सड़क की मरम्मत शुरू
दरभंगा में डीएमसीएच के शिशु विभाग चौराहे से टीबीडीसी की ओर जाने वाली सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है। इससे लोगों को यात्रा में सुविधा मिलेगी और डीएमसीएच की मुख्य सड़क पर बोझ भी कम होगा। यह सड़क डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और शव लेकर आने वाले परिजनों के लिए महत्वपूर्ण है।
दरभंगा। डीएमसीएच के शिशु विभाग चौराहे से पोस्टमार्टम हाउस होकर टीबीडीसी की ओर जाने वाली सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है। सोमवार को टीबीडीसी के सामने पूरे दिन सड़क का निर्माण कार्य चला। सड़क के बन जाने के बाद लोगों को इधर से गुजरने में काफी सुविधा होगी। लिंक रोड के दुरुस्त हो जाने से डीएमसीएच की मुख्य सड़क पर भी बोझ कम होगा। बता दें कि इस सड़क के जर्जर रहने से लोगों को हो रही परेशानी से संबंधित खबर आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ के गत पांच फरवरी के अंक में पेज नंबर तीन पर प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी।
अधिकारी की ओर से आश्वासन दिया गया था कि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। इस सड़क से डीएमसीएच के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को ड्यूटी के लिए जाना पड़ता है। पोस्टमार्टम के लिए शव को लेकर आने वाले परिजनों को भी परेशानी झेलनी पड़ती थी। सड़क की मरम्मत पूरी हो जाने से संक्रामक रोग अस्पताल, स्किन विभाग, एआरटी सेंटर आदि विभागों तक जाने में लोगों को सहूलियत होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




