लक्ष्य के 39 % ही हुई धान खरीद

Feb 01, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

लहेरियासराय में धान खरीद की प्रक्रिया में 76,742 मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से केवल 29,825 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। किसानों को निर्धारित मूल्य से कम दाम पर धान बेचना पड़ा है। कई पैक्स धान खरीदने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जिससे किसान प्रभावित हो रहे हैं।

लक्ष्य के 39 % ही हुई धान खरीद

लहेरियासराय। जिला सहकारिता विभाग की ओर से धान खरीद के तान माह बीत चुके हैं। विभाग ने जिले में 76 हजार 742 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा था। इसमें से अब तक 29 हजार 825 मीट्रिक टन धान की ही खरीदारी की जा सकी है। जिले में कुल 198 पैक्स व पांच व्यापार मंडल इस बार धान की खरीदारी कर रहे हैं। इस कारण लक्ष्य के करीब 39 प्रतिशत ही धान की खरीदारी हुई है। अभी तक 5328 किसानों ने धान बेचा है। इसमें से 5078 किसानों का भुगतान हो चुका है। जिले में सबसे कम 51 मीट्रिक टन हनुमाननगर प्रखंड में, 97 मीट्रिक टन किरतपुर में व 93 मीट्रिक टन सिंहवाड़ा में धान की खरीदारी हुई है।

बहादुरपुर प्रखंड के खैरा गांव के रहने वाले विजय सिंह ने बताया कि धान बेचने के लिए पैक्स गए थे, पर नमी का बहाना बनाकर उनका धान खरीद नहीं किया गया। फलस्वरूप उन्हें सरकार से निर्धारित मूल्य से कम दाम पर धान बेचना पड़ा। उन्होंने कहा कि कई पैक्स धान खरीदने में रुचि नहीं दिखाते हैं। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। बहादुरपुर प्रखंड की रामभद्रपुर पंचायत के श्रीरामपुर पिपरा गांव के बड़े किसान समरेंद्र कुमार उर्फ फूल बाबू ने बताया कि यहां के पैक्स अध्यक्ष धान खरीद में रुचि नहीं दिखाते हैं। इस कारण उन्हें अपना धान तय सरकारी मूल्य से कम दाम पर बेचना पड़ रहा है। राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक निशांत कुमार ने बताया कि जितने किसानों से धान की खरीदारी की गई थी, लगभग सभी किसानों का भुगतान कर दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;