Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsReview Meeting on Agricultural Schemes Progress in Darbhanga
किसानों को योजनाओं का समय पर मिले लाभ

किसानों को योजनाओं का समय पर मिले लाभ

संक्षेप:

दरभंगा में प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की प्रगति पर समीक्षात्मक बैठक हुई। आयुक्त ने किसानों के लिए योजनाओं के लाभ समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मखाना क्षेत्र विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

Jan 11, 2026 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में शनिवार को प्रमंडल स्तरीय कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई। आयुक्त ने फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, बीज वितरण, उर्वरकों की उपलब्धता एवं आवश्यकता सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों से जुड़ी योजनाओं का लाभ समय पर एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित करें। आयुक्त ने तीनों के जिला कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लाइसेंस से संबंधित मामलों को जिला स्तर पर लंबित नहीं रखें तथा नियमानुकूल सभी लाइसेंस का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि पॉलीहाउस योजना के तहत किसानों को वास्तविक लाभ मिले, इसकी जिम्मेदारी जिला कृषि पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। आयुक्त ने मखाना क्षेत्र विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि मखाना की बाजार में काफी मांग है तथा यह क्षेत्र किसानों की आय वृद्धि का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त के सचिव सह उप निदेशक (खाद्य) सुशील कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी सह क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य के अलावा उप निदेशक कृषि दरभंगा प्रमंडल दरभंगा जिला उद्यान पदाधिकारी नीरज कुमार झा सहित कृषि एवं उद्यान विभाग के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।