सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित
Mar 02, 2026 08:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
लहेरियासराय में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने दरभंगा पुलिस के सेवानिवृत्त पुअनि राकेश कुमार, रमेश कुमार, राजेन्द्र पासवान, शैलन द्रेवी, हवलदार फुलदेव यादव और नन्द किशोर यादव का सम्मान किया। उन्होंने सेवा काल के दौरान उनके अच्छे कार्यों की सराहना की और सभी को शॉल तथा प्रमाणपत्र देकर विदाई दी।

लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सोमवार को पुलिस केन्द्र, दरभंगा से सेवानिवृत्त पुअनि राकेश कुमार रंजन, रमेश कुमार सिंह, राजेन्द्र पासवान, शैलन द्रेवी, हवलदार फुलदेव यादव एवं नन्द किशोर यादव के सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया। एसएसपी ने सेवा काल में किये गये उनके अच्छे कार्यों की सराहना करते हुए सभी को शॉल एवं सेवांत लाभ की निकासी से संबंधित प्रमाणपत्र देकर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


