सेवानिवृत्ति पर हुआ सम्मान समारोह

Mar 02, 2026 12:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा के एमएलएसएम कॉलेज में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार सिंह और मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. किरण कुमारी की सेवानिवृत्ति पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. नंद किशोर झा ने उन्हें कॉलेज की कमी का अहसास कराया। समारोह में कई पूर्व विभागाध्यक्ष और अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे।

सेवानिवृत्ति पर हुआ सम्मान समारोह

दरभंगा। एमएलएसएम कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार सिंह व मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. किरण कुमारी की सेवानिवृत्ति के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन प्रभारी प्राचार्य प्रो. नंद किशोर झा की अध्यक्षता में हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार सिंह व मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. किरण कुमारी सेवानिवृत्त हो गये हैं। यकीनन महाविद्यालय को उनकी कमी खलेगी। मौके पर पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अमरकांत कुंवर, डॉ. तीर्थनाथ मिश्र, मनोविज्ञान विभाग की डॉ. कुमुद कुमारी, उदय कुमार साह, दिवेश कुमार शर्मा, अरुण कुमार, डॉ. अजय कुमार झा आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।