सेवानिवृत्त एचएम को दी गई विदाई

Apr 05, 2026 10:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

मनीगाछी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के एचएम डॉ. मोहन ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित किया और धार्मिक ग्रंथ भेंट किया। डॉ. ठाकुर ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उनके कार्यों की सराहना की गई।

सेवानिवृत्त एचएम को दी गई विदाई

मनीगाछी। चनौर पंचायत के इनराथर टोला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के एचएम डॉ. मोहन ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय परिवार, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई के साथ सम्मानित किया। विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक डॉ. ठाकुर को धार्मिक ग्रंथ भेंट किया गया। इस अवसर पर एचएम रविन्द्र पासवान, भोगेन्द्र ठाकुर, अमित कुमार, प्रमोद साफी सहित कई अन्य वक्तओं ने कहा कि इन्होंने बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार और अनुशासन भी सिखाया। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने कई उपलब्धियां हासिल की।

शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह जीवनभर समाज का मार्गदर्शन करता रहता है। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इनके योगदान और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। मंच संचालन अरुण कुमार यादव ने किया। इस मौके पर महफुजर रहमान, सुनीता कुमारी, संगीता कुमारी, वंदना कुमारी, आकांक्षा सिंह आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।