मानविकी डीन प्रो. मंजू राय सेवानिवृत्ति पर सम्मानित
दरभंगा। लनामिवि की मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. मंजू राय शनिवार को सेवानिवृत्त हो गईं। विदाई समारोह में प्रो. पुनीता झा ने अध्यक्षता की। सभी ने प्रो. राय को सम्मानित किया और उनके साथ बिताए पलों को याद किया। समारोह में कई शोधार्थी और छात्र उपस्थित रहे।

दरभंगा। लनामिवि की मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. मंजू राय शनिवार को सेवानिवृत्त हो गईं। पीजी अंग्रेजी विभाग में उनकी जगह मानविकी डीन नियुक्त प्रो. पुनीता झा की अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रो. राय को सम्मानित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई और उनके साथ बिताए पलों का संस्मरण सभी ने किया। मौके पर प्रो. एके बच्चन, प्रो. मो. शाहिद हसन, डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉ. गीतेन्द्र ठाकुर, डॉ. अमरेन्द्र शर्मा, डॉ. नवीन कुमार सिंह, डॉ. संकेत कुमार झा, डॉ. शांभवी, डॉ. तनीमा, डॉ. आर्यिका पॉल, डॉ. विमलेश चौधरी, डॉ. आरएन चौरसिया सहित कई शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



