ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगाभाजपा सरकार को हटाने का लें संकल्प : रमई राम

भाजपा सरकार को हटाने का लें संकल्प : रमई राम

लोकतांत्रिक जनता दल का मिलन समारोह सह संगठनात्मक सभा रविवार को लहेरियासराय स्थित डाकबंगला परिसर में आयोजित किया गया। राज्य सरकार के पूर्व मंत्री व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमई राम को कार्यकर्ताओं ने...

भाजपा सरकार को हटाने का लें संकल्प : रमई राम
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाSun, 16 Sep 2018 11:59 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकतांत्रिक जनता दल का मिलन समारोह सह संगठनात्मक सभा रविवार को लहेरियासराय स्थित डाकबंगला परिसर में आयोजित किया गया। राज्य सरकार के पूर्व मंत्री व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमई राम को कार्यकर्ताओं ने पाग व माला पहनाकर सम्मानित किया।

पूर्व मंत्री श्री राम ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए अपने सम्बोधन में कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने की शपथ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपलोग अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। संगठन को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करें। मुख्य वक्ता विन्देश्वरी सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के सिद्धांतों से अवगत कराते हुए पार्टी में हर वर्ग के लोगों का साथ लेने का आह्वान किया। पार्टी जिलाध्यक्ष देवकांत राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को पुफुन कुमार,युवा जिलाध्यक्ष पंकज कुमार यादव,महिला जिलाध्यक्ष द्रोपदी देवी,एम ए हाशमी व मो खुर्शीद अली आदि ने संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें