ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगाप्लास्टिक का कम करें उपयोग

प्लास्टिक का कम करें उपयोग

जीवन में कम से कम प्लास्टिक का उपयोग हमें करना है। जितना कम प्लास्टिक का उपयोग करेंगे हमारी दिनचर्या उतनी ही स्वच्छता के साथ निरंतर आगे बढ़ेगी। 50 माइक्रोन से नीचे के प्लास्टिक के उपयोग पर सरकार की ओर...

प्लास्टिक का कम करें उपयोग
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाMon, 05 Nov 2018 05:44 PM
ऐप पर पढ़ें

जीवन में कम से कम प्लास्टिक का उपयोग हमें करना है। जितना कम प्लास्टिक का उपयोग करेंगे हमारी दिनचर्या उतनी ही स्वच्छता के साथ निरंतर आगे बढ़ेगी। 50 माइक्रोन से नीचे के प्लास्टिक के उपयोग पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसकी बिक्री कहीं नहीं हो सकती है।

जितनी पतली प्लास्टिक होगी वह उतना ज्यादा नुकसानदायक होगा क्योंकि वह हमारे खाद्य पदार्थों में घुलते हैं। जरूरी है ऐसे तत्वों को दूर रखना। हमारी सरकार इस ओर कदम बढ़ा रही है। हम सभी इस अभियान में मानवाधिकार सामाजिक न्याय परिषद के साथ हैं। मैं व्यक्तिगत तौर पर भी कई स्तर पर प्रदूषण के खिलाफ आवाज बुलंद कर चुका हूं। यह बातें रविवार को संस्कृत विश्वविद्यालय के दरबार हॉल में आयोजित प्लास्टिक मुक्त जागरूकता सप्ताह समारोह में प्राक्कलन समिति के सभापति व नगर विधायक संजय सरावगी ने कही। प्लास्टिक मुक्त जागरूकता कार्यक्रम का आरंभ 29 अक्टूबर को हुआ था। समारोह में स्वागत भाषण रोहित कुमार सिंह ने दिया। समारोह को विधानसभा में ध्यानाकर्षण समिति के सभापति अमरनाथ गामी व अपर समाहर्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मौजूद संजय झा, आनंद सहाय व जितेश भगत ने भी संस्था को धन्यवाद देते हुए अपनी बातें रखी। मानवाधिकार कार्यकर्ता किशोर झा, विकास कुमार झा एवं प्रवीण कुमार को उत्कृष्ट कार्य समान नगर विधायक, हायाघाट विधायक अमरनाथ गामी तथा अपर समाहर्ता ने संयुक्त रूप से दिया । लेखन प्रतियोगिता में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन निखिल आशा ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें