कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि ने एक माह में जारी किया रिजल्ट

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने आचार्य व शास्त्री समेत उपशास्त्री के परीक्षा परिणाम मात्र एक माह में घोषित किए हैं। कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय ने सभी कर्मचारियों को साधुवाद दिया। औसतन 89 फीसदी छात्र सफल हुए हैं और छात्रों ने ऑनलाइन नामांकन के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि ने एक माह में जारी किया रिजल्ट

राजीव रंजन झा,दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने मात्र एक माह में आचार्य व शास्त्री के विभिन्न सत्रों समेत उपशास्त्री का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। रिकार्ड समय में रिजल्ट जारी करना विश्वविद्यालय के सत्र नियमितिकरण की दिशा में यह बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है। कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों की उपस्थिति में परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी। इस अवसर पर कुलपति ने एक माह में रिजल्ट प्रकाशित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को साधुवाद दिया है। विवि के पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि आचार्य, शास्त्री एवं उपशात्री में औसतन 89 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।

परीक्षा परिणाम की घोषणा

गौरतलब है कि आचार्य प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-27, आचार्य द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2023-25, आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2022-24, शास्त्री चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-27, शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2024-28, शास्त्री प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29, उपशास्त्री सत्र 2024-26 (शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2023-27, आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2021-23, आचार्य तृतीय सेमेस्टर सत्र 2022-24 एवं आचार्य द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2022-24 पूर्ववर्ती छात्र) की परीक्षा दो पालियों में 16 मई को संपन्न हुई थी, जबकि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 30 मई तक संपादित कर दिया गया और 16 जून को रिजल्ट प्रकाशित कर दिया गया।

छात्रों का ऑनलाइन नामांकन

विवि से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आचार्य के तीनों सेमेस्टर में 732 तथा शास्त्री के तीनों सेमेस्टर में कुल 3292 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे हैं। पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि परिणाम घोषित होते ही अब छात्र-छात्राएं रिजल्ट की वेब कॉपी का उपयोग कर आगे की कक्षाओं में ऑनलाइन नामांकन करा सकते हैं। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना अंक पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वेब अंक पत्र की प्रति लगाकर छात्र शास्त्री कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। शास्त्री व आचार्य में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून निर्धारित है।

परीक्षा परिणाम की घोषणा के मौके पर

परीक्षा परिणाम घोषित करने के मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो. पुरेंद्र वारिक, कुलसचिव डॉ. दिनेश झा, वित्त पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार झा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. निहार रंजन सिन्हा, ओएसडी (शैक्षणिक) डॉ. रामसेवक झा, पूर्व डीएसडब्ल्यू डॉ. शिवलोचन झा, डॉ. संतोष पासवान, प्रशाखा पदाधिकारी सुनील सिंह, संतोष तिवारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

आगामी परीक्षाएं

आचार्य द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 23 से

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2024-26) की परीक्षा विश्वविद्यालय मुख्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में 23 से 25 जून तक आयोजित होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। वेबसाइट के माध्यम से छात्र प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसी तरह शिक्षाशास्त्री प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा 28 से तीन जुलाई तक आयोजित की जाएगी। कुलपति ने इन परीक्षाओं का रिजल्ट भी जल्द से जल्द प्रकाशित करने के निर्देश दिए हैं।

सामान्य प्रश्न

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम कब घोषित किया गया?
परीक्षा परिणाम 16 जून को घोषित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।