विजेताओं को दिये गये पुरस्कार

Feb 21, 2026 01:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा में आयोजित क्विज पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रविशंकर ने उद्यम, साहस, धैर्य, शक्ति, बुद्धि और प्राक्रम जैसे छह गुणों के महत्व पर जोर दिया। प्रतियोगिता में सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें सत्यजीत कुमार, सौरभ पोद्दार और सुजीत कुमार को पुरस्कार मिले।

विजेताओं को दिये गये पुरस्कार

दरभंगा। उद्यम, साहस, धैर्य, शक्ति, बुद्धि, प्राक्रम इन छह गुणों को जीवन में समाहित करने से संपूर्ण संसार उनके तरफ आकर्षित होते हैं। ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रविशंकर ने गांधीनगर गीता लाइब्रेरी में क्विज के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। इस प्रतियोगिता में सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम पुरस्कार सत्यजीत कुमार, द्वितीय पुरस्कार सौरभ पोद्दार व तृतीय पुरस्कार सुजीत कुमार को दिया गया। संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख अविनाश ने छात्र-छात्राओं को पुस्तक पढ़ने की सलाह दी। अन्य वक्ताओं में मदन कुमार झा, प्रदीप गुप्ता और मृत्युंजय कुमार थे। संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव साह व धन्यवाद ज्ञापन निदेशक चन्द्र मोहन ठाकुर ने किया।

आयोजन में सौरव कुमार, संजीव कुमार, गुरुदेव कुमार व डॉ. नीतीश कुमार प्रमुख भूमिका निभायी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।