Darbhanga News: जाले:शुद्ध पेयजल की रहेगी मुकम्मल व्यवस्था

हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

Darbhanga News: जाले के रतनपुर स्थित गंगेश्वरस्थान मंदिर को सावन की दूसरी सोमवारी के लिए शानदार तरीके से सजाया गया है। पुजारी पूजा-अर्चना करेंगे और श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए मंदिर का पट खोला जाएगा। शिव भक्तों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है और चिकित्सा टीमों की तैनाती भी की गई है।

Darbhanga News: जाले:शुद्ध पेयजल की रहेगी मुकम्मल व्यवस्था

Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर जाले के रतनपुर स्थित गंगेश्वरस्थान के पौराणिक शिवालय को आकर्षक रूप से सजाया गया है। सोमवार की अहले सुबह चार बजे बाबा गंगेश्वरनाथ महादेव मंदिर न्यास समिति के सदस्यों की मौजूदगी में पंडा-पुजारी बाबा गंगेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना और महाआरती करेंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए बाबा का पट खुलेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शिवगंगा और शिव कूप से जल भरकर जलाभिषेक करने वाले महिला एवं पुरुष शिवभक्तों के लिए पहली सोमवारी की तरह ही अलग-अलग बैरिकेडिंग की गई है। वहीं शिवालय परिसर पेयजल संकट की कमी को देखते हुए न्यास समिति की ओर से पेयजल टैंकर और बाहर से शुद्ध पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था की गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। दूसरी सोमवारी को लेकर न्यास समिति की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष शिव नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संभावना जताई गई कि पहली सोमवारी से अधिक संख्या में शिवभक्त दूसरी सोमवारी पर जलाभिषेक करेंगे। दूसरी सोमवारी पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसडीपीओ सदर टू कमतौल शुभेन्द्र कुमार सुमन के निर्देश पर कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: जाले:शुद्ध पेयजल की रहेगी मुकम्मल व्यवस्था