कुत्ते ने मासूम पर हमला कर किया लहूलुहान
दरभंगा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। एक छह वर्ष के बालक को कुत्ते ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के समय बच्चा बाहर खेल रहा था, तभी कुत्ता आया और उसे घायल कर दिया। बच्चे को इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया है, लेकिन एंटी रेबीज सीरम की कमी बनी हुई है।

दरभंगा। आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनके आतंक पर काबू पाने के लिए जिम्मेदार एजेंसियां मूक दर्शक बनी बैठी हैं। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में बुधवार को आवारा कुत्ते के काटने से बुरी तरह घायल छह वर्ष के बालक को लाया गया। उसे सिंहवाड़ा पीएचसी से डीएमसीएच रेफर किया गया था। बच्चे के चेहरे और पांव पर गंभीर जख्म हैं। इमरजेंसी विभाग में बच्चे को गोद में लेकर बैठी उसकी मां ने बताया कि परिवार के लोग खेत पर गए थे। बेटा अंकित घर के बहार खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता वहां पहुंच गया।
पहले उसने बकरी पर हमला कर दिया। इसके बाद वह अंकित पर टूट पड़ा। काटकर उसने बच्चे के चेहरे और पांव को लहूलुहान कर दिया। इसके बाद वह बच्चे को घसीटने लगा। नजर पड़ने पर लोगों के कुत्ते के चंगुल से अंकित की छुड़ाया। कुत्ते के हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।बता दें कि कुत्तों का शिकार होकर रोजाना दर्जनों मरीज डीएमसीएच पहुंचते हैं। बावजूद उनके इलाज के लिए अभी तक एंटी रेबीज सीरम जी व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


