Darbhanga News: चोरी के आभूषण के साथ एक गिरफ्तार
Darbhanga News: लहेरियासराय में पंजाब पुलिस ने बाकरगंज स्थित दो आभूषण दुकानों पर छापेमारी की। इसमें 25 ग्राम चोरी किया गया सोने का आभूषण बरामद हुआ और एक स्वर्ण व्यवसायी गणेश साह को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई थी।

Darbhanga News: लहेरियासराय। पंजाब पुलिस के द्वारा लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज में दो आभूषण दुकानों में छापेमारी की गई है। जिसमें एक दुकान से चोरी की गई 25 ग्राम सोने का आभूषण बरामद किया गया है। साथ ही एक स्वर्ण व्यवसायी को भी गिरफ्तार किया गया है। वह बेलवागंज का रहने वाला गणेश साह है। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह पंजाब पुलिस की चार सदस्यीय टीम अपने साथ युवक को लेकर आई थी। जिसके निशानदेही पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई। छापेमारी देर शाम सात बजे तक चली। चोरी के आभूषण के साथ स्वर्ण व्यवसायी को पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पंजाब पुलिस को सहयोग किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


