Darbhanga News: एडीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं
By Newswrap
हिन्दुस्तान, दरभंगाDarbhanga News: दरभंगा में एडीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान 40 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याओं को साझा किया, जिसमें भूमि विवाद, राजस्व मामलों, सरकारी योजनाओं का लाभ, और अन्य सामाजिक मुद्दे शामिल थे। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देश दिए।

Darbhanga News: दरभंगा। एडीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनसुनवाई की गई। एडीएम ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए परिवादियों की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में 40 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। जनता दरबार में भी लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सरकारी योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा, प्रमाण-पत्र निर्गमन तथा अन्य विषयों से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


