
नगर निगम को करानी चाहिए नियमित फॉगिंग
स्थानीय लोगों ने नगर निगम से नालों की सफाई, नियमित फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करेंगे। मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नगर निगम को विशेष अभियान चलाने और संभावित हॉटस्पॉट्स की पहचान कर तुरंत कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
लोगों ने मांग की है कि नगर निगम को तुरंत नालों की सफाई, नियमित फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव जैसे आवश्यक कदम उठाने चाहिए। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से अपील की है कि वह स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जल्द से जल्द सक्रिय हो। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का हल नहीं निकला, तो वह सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों का कहना है कि शहर में रहकर भी यदि दिन में मच्छरदानी लगानी पड़े तो यह नगर व्यवस्था की विफलता का स्पष्ट उदाहरण है। शहरवासियों की मांग है कि मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नगर निगम विशेष अभियान चलाए, नालों की तुरंत सफाई कराए और पूरे शहर में दवा छिड़काव के साथ-साथ फॉगिंग शुरू करे।
तभी दरभंगा के लोगों को राहत मिल सकेगी और शहर को मच्छरों के आतंक से बचाया जा सकेगा। लोगों ने कहा कि नगर निगम को सबसे पहले शहर के ऐसे-ऐसे स्थानों और संभावित हॉटस्पॉट्स को चिन्हित करना चाहिए जहां मच्छरों का प्रजनन तेजी से होता है। इन स्थानों की पहचान कर तुरंत सफाई, फॉगिंग और एंटी-लार्वा दवाइयों का छिड़काव किया जाए, ताकि मच्छरों के फैलाव को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सके। इसके साथ ही पानी जमने वाले क्षेत्रों की नियमित निगरानी, नालों की सफाई और कचरे के समय-समय पर निष्पादन जैसी प्रक्रियाओं को भी मजबूत किया जाना चाहिए। यदि इन उपायों को तत्परता से लागू किया जाए तो लोगों को तुरंत राहत मिल सकती है और संक्रामक रोगों के खतरे को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




