Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsProtests in Laheriasarai Demand Justice and Action Against Officials
मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन

मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन

संक्षेप:

लहेरियासराय में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें जिलाध्यक्ष नीरज क्रांतिकारी ने दोषी को फांसी की सजा दिलाने और एसएसपी की बर्खास्तगी की मांग की। छात्रों ने कहा कि यह लड़ाई पूरे समाज के सम्मान और सुरक्षा की है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज होगा।

Feb 10, 2026 12:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

लहेरियासराय। लहेरियासराय टावर पर सोमवार को मिथिला स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले जिलाध्यक्ष नीरज क्रांतिकारी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। वे दोषी को फांसी की सजा दिलाने तथा एसएसपी की बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे। विवि अध्यक्ष अनीश चौधरी ने कहा कि यह लड़ाई केवल पीड़ित परिवार की नहीं, पूरे समाज के सम्मान और सुरक्षा की है। यदि दोषी को शीघ्र फांसी की सजा नहीं मिली और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र-युवा सड़क से सदन तक आंदोलन को और तेज करेंगे। गौतम चौधरी ने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन जब वही अधिकारी न्याय के इकबाल को कमजोर करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक हो जाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गोपाल राणा ने कहा कि समाज में बढ़ते अपराध के खिलाफ अब निर्णायक लड़ाई की जरूरत है। जुगनू मंडल ने कहा कि अगर हमारी आवाज को नजरअंदाज किया गया तो आंदोलन और उग्र होगा। जिलाध्यक्ष नीरज क्रांतिकारी ने कहा कि मिथिला स्टूडेंट यूनियन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता आदित्य मंडल, विवि अध्यक्ष अनीश चौधरी, गौतम कुमार, जुगनू मंडल, चंदन यादव, शिवम झा, शिवम ठाकुर, शुभम ठाकुर, रजनीश यादव, संदीप सिंह, सूरज ठाकुर, अनीश कर्ण, सोनू कुमार, गोपाल भगत, संदीप सिंह आदि भी मौजूद थे।