दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में दिया धरना
राजीव रंजन झा दरभंगा। लनामिवि के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय

राजीव रंजन झा दरभंगा। लनामिवि के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष गगन कुमार झा ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में विगत छह वर्षों से नामांकन बंद है। नामांकन शुरू होने का आश्वासन बार-बार दिया जा रहा है, लेकिन नामांकन शुरू नहीं हो पा रहा है।प्रभारी कुलसचिव डॉ. अशोक मेहता एवं उप कुलानुशासक डॉ. कामेश्वर पासवान ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने दूरस्थ शिक्षा निदेशालय को चालू करने की दिशा में प्रयास कर रहे विवि के पदाधिकारी डॉ. उमाकांत पासवान से दूरभाष पर बात कराई।
उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि जून सत्र से नामांकन चालू होने की संभावना है। धरना-प्रदर्शन में गगन चौधरी, सरोज पासवान, संतोष चौधरी, राकेश कुमार, गौरव कुमार, मनोज बैठा, रंजन यादव, गौतम कुमार, मुकेश पासवान, अनुज पासवान, मिथुन पासवान, रवि प्रकाश उर्फ लालू, राजेश कुमार, राजीव कुमार आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


