सीपीएम कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश जुलूस
सिंहवाड़ा में सोमवार को गरीब, अनुसूचित जाति और मजदूरों के हक के लिए सीपीएम कार्यकर्ताओं ने आक्रोषपूर्ण जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व दिलीप भगत, अविनाश कुमार ठाकुर और योगेश्वर सदा ने किया। वक्ताओं ने भू माफिया के खिलाफ और वासहीनों के लिए भूमि मुक्ति आंदोलन की जरूरत पर जोर दिया।

सिंहवाड़ा। गरीब, अनुसूचित जाति के लोग, मजदूर, वासहीनो के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत सोमवार को सीपीएम कार्यकर्ताओं ने नरकटिया मुसहरी शोभन चौक होते हुए 14 फाटक नरही भट्ठा तक आक्रोषपूर्ण जुलूस निकाला। शांतिपूर्ण जुलूस का नेतृत्व अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला मंत्री दिलीप भगत, सीपीएम के जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर मंटू, वासहीन महादलित नेता योगेश्वर सदा, फूल कुमारी ने किया। नरकटिया क्रांति चौक पर भोला सहनी की अध्यक्षता एवं रामबली सहनी के संचालन में सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए खेमयू के जिला मंत्री दिलीप भगत ने कहा कि पुराना खतियान में नरही पोखरा उसके भिंडा आम गैर मजरूआ खास है।
जिसे भू माफिया जबरन कब्जे में रखा है। सीपीएम के जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर मंटू ने कहा कि नरही तालाब पर फोर एच का रिपोर्ट प्रस्तावित है। नरही की भूमि की भूमि चोर भू माफिया तथा प्रशासनिक गठजोर मिट्टी खुदाई कर नरही को लूटना चाहता है। वक्ताओं ने कहा कि कंसी पंचायत में दो हजार से अधिक वासहीन है। भूमि मुक्ति आंदोलन चलाकर सभी पर गरीबों को बसाया जाएगा। इसी कार्यक्रम को गति देने के लिए और देश में मजदूर किसान श्रमिक विरोधी जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ने वाले योद्धा सीपीएम पोलिट ब्यूरो सदस्य अशोक धवले 12 मार्च को एक जनसभा को संबोधित करने कंसी आ रहे हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



