ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगाथानाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन

थानाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन

अलीनगर थानाध्यक्ष राम नारायण पासवान को बुधवार की दोपहर मिल्की गांव की महिला शीला देवी के साथ कथित रूप से फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करना महंगा पड़ गया। घटना से आक्रोशित दर्जनभर महिलाएं हाथों में झाड़ू...

थानाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाThu, 29 Aug 2019 05:04 PM
ऐप पर पढ़ें

अलीनगर थानाध्यक्ष राम नारायण पासवान को बुधवार की दोपहर मिल्की गांव की महिला शीला देवी के साथ कथित रूप से फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करना महंगा पड़ गया। घटना से आक्रोशित दर्जनभर महिलाएं हाथों में झाड़ू एवं डंडों के साथ थाने पर पहुंचकर हंगामा करने लगीं। करीब दो घंटे तक परिसर में अफरातफरी मची रही।

बतादें कि मिल्की गांव के अर्जुन कमती और सुशील कमती के बीच पिछले कुछ वर्षों से विवाद चलता आ रहा है। इस मामले में कोर्ट में टाइटल भी हो चुका है। इधर, अर्जुन कमती पीएम आवास की राशि मिलते ही घर बनाने का काम शुरू कर दिया। इसपर सुशील कमती ने रोक लगाया जिससे विवाद पुन: बढ़ गया। इसी मामले को लेकर सुशील कमती की पत्नी शीला देवी ने थानाध्यक्ष को फोन कर काम पर रोक लगाने की गुहार लगायी। इसके बाद थानाध्यक्ष के जवाब से नाराज शीला देवी ने अपनी कुछ साथी महिलाओं के साथ संतोला देवी की अगुआई में थाना पर पहुंच कर जमकर बवाल काटा।

महिलाओं का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन व स्थिति भयावह देख थानाध्यक्ष बचाव की दृष्टिकोण से कुछ देर के लिए कार्यालय में बंद हो गये। बाद में जिप सदस्य मो. सिराजुद्दीन, पूर्व राजद अध्यक्ष अनिल यादव, बैद्यनाथ यादव आदि थाना पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद महिलाओं को शांत कराया। इधर, थानाध्यक्ष राम नारायण पासवान ने उक्त महिला द्वारा लगाए गए आरोप को निराधार बताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें