
निजी वाहनों का बंद होगा कॅमर्शियल उपयोग : डीएम
लहेरियासराय में डीएम कौशल कुमार ने निजी निबंधन वाले वाहनों का कॉमर्शियल उपयोग बंद करने की घोषणा की है। जल्द ही भाड़े के वाहनों की नई दर लागू करने के लिए निविदा निकाली जाएगी। सरकारी कार्यालयों में केवल कॉमर्शियल वाहनों का ही उपयोग किया जाएगा, जिससे परिवहन नियमों का उल्लंघन रोका जा सके।
लहेरियासराय। निजी निबंधन वाले नंबर प्लेट लगे वाहनों का कॉमर्शियल उपयोग बंद किया जाएगा। यह बात डीएम कौशल कुमार ने बुधवार को कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही भाड़े के वाहनों की नई दर लागू करने के लिए जिला प्रशासन निविदा निकलेगा। निविदा के बाद बढ़ी हुई दर पर सिर्फ कॉमर्शियल वाहनों का ही उपयोग सरकारी कार्यालयों में किया जायेगा। बता दें कि वर्तमान में निजी निबंधन वाले नंबर प्लेट लगे वाहनों का कॉमर्शियल उपयोग जिले के कई सरकारी कार्यालयों में किया जा रहा है, जो परिवहन नियम का उल्लंघन है। इस संबंध में आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने गत तीन से सात जनवरी तक लगातार प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थी।
डीएम ने इन खबरों पर संज्ञान लेते हुए निजी निबंधन वाले नंबर प्लेट लगे वाहनों का कॉमर्शियल उपयोग बंद करने की बात कही है। इस संदर्भ में डीएम ने बताया कि सरकारी उपयोग के लिए संविदा पर निजी वाहन लिए जाते हैं। स्कॉर्पियो या उसके समतुल्य अन्य उत्कृष्ट वाहनों का किराया 31 हजार पांच सौ रुपये में एक हजार किलोमीटर का ईंधन और चालक सहित प्रतिमाह की दर से निर्धारित है। आठ वर्ष पूर्व निविदा में यह दर निर्धारित हुई थी। बीते कई वर्षों से निविदा नहीं होने के कारण पुरानी दर पर ही संविदा पर वाहन लिए जाते हैं। जल्द ही नई निवादा निकालने की लिए नजारत उपसमाहर्ता को आदेश दिया गया है। इस प्रक्रिया में लगभग एक माह का समय लग जायेगा। नई दर लागू होने के बाद सभी विभागों के अधिकारियों को कॉमर्शियल गाड़ी भाड़े पर लेना अनिवार्य हो जायेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




