Darbhanga News: प्रेमचन्द के विचारों व साहित्य से जुड़ें नई पीढ़ी: प्रो. उमेश
Darbhanga News: प्रेमचन्द जयंती समारोह समिति, दरभंगा के तत्वावधान में 2026 का सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शिशु वर्ग से पीजी तक के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निबंध, क्विज, चित्रकला, गीत एवं काव्य पाठ सहित विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विधाओं का आयोजन हुआ।

Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। प्रेमचन्द जयंती समारोह समिति, दरभंगा के तत्वावधान में रविवार को एमएलएसएम कॉलेज परिसर में शिशु वर्ग से पीजी तक के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेमचन्द सांस्कृतिक प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दरभंगा जिले के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को उनकी कक्षा के अनुसार विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया। विभिन्न वर्गों के लिए निबंध, क्विज, चित्रकला, गणित, अभिभाषण, गीत एवं काव्य पाठ सहित साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
समिति का उद्देश्य
समिति के संरक्षक प्रो. धर्मेंद्र कुमर ने कहा कि प्रेमचन्द जयंती समारोह समिति पिछले कई वर्षों से विद्यार्थियों व युवाओं में स्वस्थ साहित्य, संस्कृति और सामाजिक चेतना के प्रति अभिरुचि विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करती आ रही है। समिति के अध्यक्ष सह विवि हिंदी के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार उत्पल ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी साहित्य और संस्कृति से विमुख होती जा रही है। ऐसे में साहित्य और संस्कृति ही मानवीय संवेदना, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक चेतना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकते हैं।
निर्णायक मंडल सदस्य
निर्णायक मंडल में मुख्य रूप से डॉ. चंद्र नाथ मिश्र, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. चंदा कुमारी, डॉ. अमृता कर्मकार, डॉ. अजय कुमार, डॉ. ज्वाला चंद चौधरी, डॉ. अभिमन्यु कुमार, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. नियति कुमारी, डॉ. कृष्ण अनुराग, डॉ. विजय कुमार साह, विक्रांत कुमार, डॉ. शशि भूषण शशि, रीना कुमारी, समीर कुमार मिश्रा, डॉ. सियाराम मुखिया, डॉ. माला कुमारी, डॉ. मंजरी खरे, सुनील मंजुल, डॉ. इफ्तेखार आलम, अर्पणा, अरुणिमा, वीरेंद्र पासवान, अशोक कुमार, प्रिया कुमारी, लता आस्थान, डॉ. मनोज कुमर, विकर्तन कुमार, अपर्णा कुमारी, शिवानी, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. चंदा कुमारी, द्रौपदी सिंहा, अंजली कुमारी थे। प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन में समिति के अध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार उत्पल, उपाध्यक्ष क्रमश: डॉ. श्याम भास्कर, डॉ. हीरालाल सहनी, सचिव डॉ. लाल कुमार, संयुक्त सचिव मुजाहिद आजम एवं जमील हसन, कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार झा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में परीक्षा संचालन के तकनीकी प्रभारी अक्षय कुमार झा, रौशन कुमार, मानसी, रूपेश कुमार, अजय कुमार, नाजनी परवीन, यश कुमार चौधरी, डॉ. अजय कुमार झा, मनीष कुमार, दीपक कुमार, गंगा राम, गोलू कुमार, शिवम मिश्र, सूरज कुमार, अनुपम कुमारी, सुमन कुमार सिंह, अंशु कुमार, नेयाज अहमद, ओम प्रकाश निराला आदि थे।


