ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगानमाज पढ़ बकरीद पर मांगी अमन-चैन की दुआ

नमाज पढ़ बकरीद पर मांगी अमन-चैन की दुआ

बुधवार को हर्षोल्लास के बीच बकरीद मनायी गई। सुबह लोगों ने पाक साफ होकर विभिन्न मस्जिद व ईदगाहों में नमाज अदा की। सुबह से ही शहर की सड़कों पर चहल पहल दिखने लगी थी। नमाज के दौरान मस्जिद व ईदगाहों में...

बुधवार को हर्षोल्लास के बीच बकरीद मनायी गई। सुबह लोगों ने पाक साफ होकर विभिन्न मस्जिद व ईदगाहों में नमाज अदा की। सुबह से ही शहर की सड़कों पर चहल पहल दिखने लगी थी। नमाज के दौरान मस्जिद व ईदगाहों में...
1/ 3बुधवार को हर्षोल्लास के बीच बकरीद मनायी गई। सुबह लोगों ने पाक साफ होकर विभिन्न मस्जिद व ईदगाहों में नमाज अदा की। सुबह से ही शहर की सड़कों पर चहल पहल दिखने लगी थी। नमाज के दौरान मस्जिद व ईदगाहों में...
बुधवार को हर्षोल्लास के बीच बकरीद मनायी गई। सुबह लोगों ने पाक साफ होकर विभिन्न मस्जिद व ईदगाहों में नमाज अदा की। सुबह से ही शहर की सड़कों पर चहल पहल दिखने लगी थी। नमाज के दौरान मस्जिद व ईदगाहों में...
2/ 3बुधवार को हर्षोल्लास के बीच बकरीद मनायी गई। सुबह लोगों ने पाक साफ होकर विभिन्न मस्जिद व ईदगाहों में नमाज अदा की। सुबह से ही शहर की सड़कों पर चहल पहल दिखने लगी थी। नमाज के दौरान मस्जिद व ईदगाहों में...
बुधवार को हर्षोल्लास के बीच बकरीद मनायी गई। सुबह लोगों ने पाक साफ होकर विभिन्न मस्जिद व ईदगाहों में नमाज अदा की। सुबह से ही शहर की सड़कों पर चहल पहल दिखने लगी थी। नमाज के दौरान मस्जिद व ईदगाहों में...
3/ 3बुधवार को हर्षोल्लास के बीच बकरीद मनायी गई। सुबह लोगों ने पाक साफ होकर विभिन्न मस्जिद व ईदगाहों में नमाज अदा की। सुबह से ही शहर की सड़कों पर चहल पहल दिखने लगी थी। नमाज के दौरान मस्जिद व ईदगाहों में...
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाThu, 23 Aug 2018 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को हर्षोल्लास के बीच बकरीद मनायी गई। सुबह लोगों ने पाक साफ होकर विभिन्न मस्जिद व ईदगाहों में नमाज अदा की। सुबह से ही शहर की सड़कों पर चहल पहल दिखने लगी थी। नमाज के दौरान मस्जिद व ईदगाहों में इमाम व मौलानों ने लोगों को अमन व भाईचारगी का संदेश दिया।

दरभंगा टॉवर व लहेरियासराय के बाकरगंज स्थित जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। नमाज को लेकर मस्जिदों के अगल-बगल साफ सफाई की गई थी। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इन मस्जिदों के अलावा शिवधारा, कादिराबाद, कटहलबाड़ी के अलावा किलाघाट मदरसा, किलाघाट वाजिदपुर, उर्दू बाजार आदि स्थित मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग नमाज में शामिल होने पहुंचे।

लहेरियासराय में अललपट्टी, बेंता, सैदनगर आदि मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। मिर्जा खां तालाब के अलावा मिल्लत कॉलेज के पास के ईदगाहों में भी नमाज अदा की गई। इस्माइलगंज ईदगाह में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर उन्हें बकरीद की बधाई दी। घर लौटने के दौरान लोगों ने दूसरे रास्ते से गुजरते हुए लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व नमाज के लिए मस्जिदों की ओर निकले लोग भी रास्ते में मिलने वालों को बकरीद की बधाई देते हुए आगे बढ़े।

बकरीद पर लोगों ने पेश की आपसी सौहार्द की मिसाल : दरभंगा। बकरीद के मौके पर लोगों ने आपसी प्रेम व सौहार्द की मिसाल पेश की। नमाज के बाद हिंदू भाईयों ने अपने मुसलमान भाईयों के गले लग उन्हें बकरीद की शुभकामनाएं दी। मुस्लिम भाईयों के यहां बड़ी संख्या में लोग पुलाव, सेवई व तरह-तरह के व्यंजन का स्वाद चखने पहुंचे। बकरीद के मौके पर नमाज के बाद लोगों ने गरीबों को फितरा दिया। अमीर हों या गरीब, सभी लोगों ने पूरे उल्लास के साथ बकरीद मनायी।

घनश्यामपुर : पाली, गनौन, पोहद्दीबेला, ब्रह्मपुरा, देउरी, पड़री, महथवार, बसौली, कुमरौल, बाऊर, कोर्थु, जयदेवपट्टी आदि गांव में बड़ी संख्या में लोगों ने ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की। एक दूसरे के गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी। तारडीह : सुबह से ही मुस्लिम भाईयों में बकरीद को लेकर उमंग देखते ही बन रहा था। पोखर भिण्डा, बैका, कटहारा, ककोढ़ा, मछैता सहित कई गांवों में मुस्लिम भाईयों ने विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद एक-दूसरे से गले से गले मिलकर खुशियां जाहिर कर रहे थे। जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी, मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष शहीदा प्रवीण, जुलेखा खातून ने बकरीद के मौके पर मुस्लिम भाईयों को बधाई दी।

सिंहवाड़ा : भरवाडा, सिमरी, बसतबाड़ा, बिरदीपुर, भपुरा आदि गांव में नमाज के साथ ही बकरीद पर्व शांतिपूर्वक शुरू हुआ। पुरी पवित्रता के साथ स्नान करने के बाद नये नये कपड़े पहनकर खास दुआएं पढ़ते हुए नेक इरादे के साथ नमाज अदा करने के लिए अपने घरों से बच्चे, बुढ़े, जवान सभी एक साथ निकल पड़े। विकलांग एवं बिमार को ग्रामीणों की मदद से मस्जिद और इदगाहों तक पहुंचाया गया। नूरी जमा मस्जिद के इमाम कारी मो नेमतुल्लाह रजवी ने बकरीद की नमाज पढ़ाई।

गौड़ाबौराम : क्षेत्र के नारी, बौराम, मनसारा,जमालपुर, खैसा आदि गांवों मे सबेरे मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के साथ एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ जो शाम तक जारी रहा। पूर्व विधायक इजहार अहमद ने किरतपुर अंचल के झगरुआ, कुबौल, जक्सों, आदि गांव मे भ्रमण कर लोगों को मुबारकबाद दी।

मनीगाछी : क्षेत्र के माउंबेहट, बाजितपुर, नारायणपुर, पैठानकबई रामनगर, नेहरा सहित अन्य गांवों इद उद जोहा शान्तिपूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर नमाज अदा करने के लिए ईदगाहों को सजाया गया था, जहां मुसलमान भाइयों ने नमाज अदा की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें