वसंत परोरिया चौर से शराब बरामद, धंधेबाज हुए फरार

Mar 02, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

जाले थाने की पुलिस ने वसंत परोरिया चौर से देसी और विदेशी शराब बरामद की। तस्कर भाग गए, पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। दरभंगा में एक तस्कर को बाइक से 57 लीटर नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। नशे में 11 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

वसंत परोरिया चौर से  शराब बरामद,  धंधेबाज हुए फरार

कमतौल/जाले। जाले थाने की पुलिस ने थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल के नेतृत्व में शनिवार की शाम क्षेत्र के वसंत परोरिया चौर से देसी-विदेशी शराब बरामद की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गये। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात शराब तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान का जिम्मा पुअनि उमेश पांडे को सौंप दिया है। तलाशी के दौरान देसी चुलाई शराब सौ लीटर, नेपाली देसी शराब 18.300 लीटर, नेपाली अंग्रेजी शराब 24 लीटर तथा अंग्रेजी शराब 4.5 लीटर बरामद की गई। पुलिस फरार तस्करों की पहचान में जुटी हुई है। शराब ले जाते धराया दरभंगा।

विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने रविवार की सुबह बाइक से शराब ले जा रहे एक तस्कर को बालू घाट मोहल्ले से गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान पटेल चौक निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बाइक से 57 लीटर नेपाली शराब जब्त की गयी है। नशे की हालत में 11 गिरफ्तार लहेरियासराय। नशेड़ियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत सिमरी पुलिस ने पांच, अलीनगर पुलिस ने पांच व भालपट्टी पुलिस ने एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।