डीएमसीएच के इमरजेंसी परिसर से हटा अतिक्रमण

Feb 28, 2026 12:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा में, बेंता थाने की पुलिस ने डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग के पास अतिक्रमण हटाया। सर्जरी भवन तक जाने वाली संकीर्ण सड़क पर लगी फुटपाथी दुकानों को भी हटाया गया। पुलिस ने चेतावनी दी कि पुनः अतिक्रमण करने पर सामान जब्त किया जाएगा। सड़क के चौड़ीकरण के लिए भी अनुरोध किया गया है।

डीएमसीएच के इमरजेंसी परिसर से हटा अतिक्रमण

दरभंगा। बेंता थाने की पुलिस ने शुक्रवार को डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग परिसर से अतिक्रमण हटाया। इसके अलावा इमरजेंसी चौराहे से सर्जरी भवन तक जाने वाली संकीर्ण सड़क की दोनों ओर लगी फुटपाथी दुकानों को भी हटाया गया। पुलिस को देखते ही कई लोग अपना सामान समेत कर वहां से निकल गए। लोगों को चेतावनी दी गई कि अगर वे दोबारा सड़क को अतिक्रमित करते हैं तो उनके सामान को जब्त कर लिया जाएगा। बता दें कि सर्जरी भवन में इमरजेंसी विभाग के अलावा कई अन्य विभागों का संचालन होता है। इलाज के लिए वहां रोजाना सैकड़ों मरीज पहुंचते हैं। सर्जरी विभाग तक जाने वाली सड़क काफी संकीर्ण है।

इसकी दोनों ओर ठेले और छोटी दुकानें लगा लेने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। चिकित्सकों और मरीजों को उधर से गुजरने में काफी परेशानी होती है। गंभीर मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस भी वहां फंस जाती है। पूर्व अधीक्षक डॉ. शीला कुमारी ने विभाग को पत्र लिखकर सड़क की चौड़ीकरण का अनुरोध किया था। विभाग के अधिकारी ने बीएमएसआईसीएल को पत्र लिखकर इस दिशा में कार्रवाई का निर्देश दिया है। सड़क की चौड़ीकरण से सर्जरी भवन तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।