Darbhanga News: कमतौल:नेपाल बेचने जा रहे चोरी की चार बाइक बरामद

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: कमतौल पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे मोटरसाइकिलों को नेपाल में बेचने जा रहे थे। विशेष सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और आरोपितों को पकड़ा। मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Darbhanga News: कमतौल:नेपाल बेचने जा रहे चोरी की चार बाइक बरामद

Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। कमतौल थाना पुलिस ने गुरुवार रात कार्रवाई करते हुए चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में ततैला गांव निवासी सुजीत कुमार, दीपू सहनी तथा अहियारी गांव निवासी राजाबाबू उर्फ राजा शामिल हैं। शुक्रवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गश्ती के दौरान सूचना मिली कि ततैला गांव के रास्ते कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिल नेपाल में बेचने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना से सदर-2 डीएसपी शुभेन्द्र कुमार सुमन को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर सर्किल इंस्पेक्टर रामेश्वर साफी और थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में नीरज कुमार, एएसआई ललन कुमार एवं पुलिस टीम ने कमतौल-ततैला मार्ग पर घेराबंदी की।

इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपितों ने दोनों मोटरसाइकिल चोरी की होने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, दोनों बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी तथा इंजन व चेसिस नंबर मिटाए गए थे।आरोपितों की निशानदेही पर ततैला स्थित बोरिंग के पीछे से लाल रंग की पैशन प्लस मोटरसाइकिल समेत दो और चोरी की बाइक बरामद की गईं। बरामद चार बाइकों में एक केवटी थाना कांड संख्या 211/2026 से संबंधित बताई गई है। इस मामले में सअनि ललन कुमार के आवेदन पर छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: कमतौल:नेपाल बेचने जा रहे चोरी की चार बाइक बरामद