फर्जी कार्ड आधार कार्ड बनाने के मामले में दो हिरासत में

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

शैलेन्द्र कुमार, सिंहवाड़ा में पुलिस ने एक साइबर कैफे पर छापेमारी की, जहाँ फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया। साइबर क्राइम डीएसपी बिपिन बिहारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कई सबूत मिले हैं। वार्ड पार्षद का मुहर और अन्य सामान भी बरामद किया गया।

फर्जी कार्ड आधार कार्ड बनाने के मामले में दो हिरासत में

शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में पुलिस ने थाना क्षेत्र के घोरदौड़ स्थित एक साइबर कैफे में मंगलवार को छापेमारी की। इस दौरान दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। छापेमारी दल का नेतृत्व साइबर क्राइम डीएसपी बिपिन बिहारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें फर्जी आधार कार्ड बनाने की शिकायतें मिली थीं। छापेमारी के दौरान साइबर दुकान से कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे फर्जी आधार कार्ड बनाने में संलिप्तता प्रमाणित होती है। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपितों को आगे की पूछताछ के लिए दरभंगा साइबर थाना ले जाया जा रहा है।

बताया गया है कि वार्ड पार्षद का मुहर और अन्य संबंधित सामान बरामद किए गए हैं। छापेमारी की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में साइबर कैफे चला रहे लोग अपनी-अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।